Congress leader Ramesh Chennithala criticised the Kerala government over advertisements published in newspapers.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने बृहस्पतिवार को केरल सरकार के जनसंपर्क विभाग की आलोचना करते हुए कहा कि विभाग ने ओमन चांडी प्रशासन के दौरान कथित कमियों के बारे में प्रमुख अंग्रेजी और मलयालम दैनिकों में विज्ञापन दिए।
चेन्निथला ने तर्क दिया कि सार्वजनिक धन का उपयोग करके ऐसे विज्ञापन जारी किया गया जो ‘‘ओमन चांडी सरकार के अच्छे कार्यों को छिपाकर झूठ फैलाते हैं, यह जनसंपर्क विभाग (पीआरडी) द्वारा सत्ता का दुरुपयोग और फिजूलखर्ची है’’।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जनसंपर्क विभाग चुनाव प्रचार में करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग कर रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘वे (पीआरडी) आगामी चुनावों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की मदद के लिए जनता के पैसे को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था। हम इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे।’’