Farmers will get Rs 5,000 as flood relief in two installments: Chief Minister DK Shivakumar
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बुधवार को किसानों को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार अपना हिस्सा दे या नहीं दे, लेकिन राज्य सरकार हर पात्र किसान को सूखा राहत के तौर पर 5,000 रुपये दो किस्तों में देगी तथा भुगतान में अगर कोई गड़बड़ी हुई तो उसे ठीक किया जाएगा।
शिवकुमार ने यहां पत्रकारों कहा कि 2,500 रुपये की पहली किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है और सरकार ने एक ऐसा फॉर्मूला तैयार किया है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सहायता सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे।
उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। अगर केंद्र सरकार पैसे नहीं भी देती है, तो भी हमने 5,000 रुपये तक देने का फैसला किया है। हम यह रकम दो किस्तों में देंगे।’’
मुख्यमंत्री ने बताया कि बैंक खाते की गलत जानकारी और ऋण समायोजन की वजह से कुछ किसानों को राशि नहीं मिल पाई है और सरकार इन समस्याओं को सुलझाने के लिए संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘जिनके खाता नंबर और अन्य विवरण सही हैं, उनके खातों में पैसे पहुंच चुके हैं। जिन लाभार्थियों तक पैसे नहीं पहुंचे हैं, हम उन मामलों को ठीक करेंगे।’’