मुंबई
महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि मुंबई शहर और उपनगरीय जिलों में ईद मिलाद-उन-नबी का सार्वजनिक अवकाश अब 5 सितंबर के बजाय 8 सितंबर को मनाया जाएगा।
सरकार ने यह बदलाव अनंत चतुर्दशी के अवसर पर होने वाली गणेश मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा को ध्यान में रखते हुए किया है। प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के बीच आपसी सद्भावना बनाए रखने के उद्देश्य से ईद मिलाद-उन-नबी के कार्यक्रम को 8 सितंबर को आयोजित करने का फैसला लिया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी एक परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि महाराष्ट्र के अन्य जिलों में 5 सितंबर की छुट्टी यथावत रहेगी, केवल मुंबई शहर और उपनगरों में ही इसे 8 सितंबर के लिए परिवर्तित किया गया है।
परिपत्र में यह भी बताया गया है कि मुंबई क्षेत्र में 5 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे।