तृणमूल कांग्रेस विधायक कुणाल घोष की कार पर अंडे, पत्थर फेंके गये

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-09-2026
Eggs and stones were thrown at the car of Trinamool Congress MLA Kunal Ghosh.
Eggs and stones were thrown at the car of Trinamool Congress MLA Kunal Ghosh.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष की कार पर कथित तौर पर पत्थर और अंडे फेंके गए।

यह घटना उस समय हुई जब घोष पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की बैठक में शामिल होने के लिए सेरम्पोर जा रहे थे।
 
पार्टी के एक नेता ने बताया कि यह घटना उत्तरपाड़ा इलाके में हुई, जहां काले झंडे लिए लोगों के एक समूह ने घोष की गाड़ी को घेर लिया और ‘गो बैक’ के नारे लगाए।
 
उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने घोष की कार पर अंडे और पत्थर फेंके।
 
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए घोष ने कहा, “यह जंगल राज है। उन्होंने मेरी कार पर पत्थर और अंडे फेंके और सड़क जाम कर दी। वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। मैं अब कोलकाता लौट रहा हूं और सीधे लालबाजार या ‘भवानी भवन’ जाकर शिकायत दर्ज कराऊंगा।”