छत्तीसगढ़ में 14,948 शिक्षण संस्थान हुए तंबाकू मुक्त

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-07-2026
14,948 educational institutions in Chhattisgarh become tobacco free
14,948 educational institutions in Chhattisgarh become tobacco free

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 छत्तीसगढ़ में युवाओं को तंबाकू से दूर रखने के लिए 4,577 नए शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया, जिससे राज्य में ऐसे संस्थानों की संख्या बढ़कर 14,948 हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में तंबाकू की रोकथाम से लेकर इसे छोड़ने के लिए मार्गदर्शन, उपचार, शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने और कानून के उल्लंघन पर कार्रवाई तक एक साथ काम किया जा रहा है। इसी समेकित प्रयास का असर है कि वर्ष 2025-26 में 70,440 लोगों ने तंबाकू छोड़ने के लिए ‘काउंसलिंग’ ली, जबकि 6,563 लोगों को ‘काउंसलिंग’ के साथ ‘फार्माकोथेरेपी’ उपलब्ध कराई गई।
 
उन्होंने बताया कि युवाओं को तंबाकू से दूर रखने के लिए 4,577 नए शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया, जिससे राज्य में ऐसे संस्थानों की संख्या बढ़कर 14,948 हो गई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान (टीओएफईआई) अभियान के तहत वर्ष के दौरान 4,577 नए शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया। पूर्व में घोषित 10,371 संस्थानों को मिलाकर राज्य में अब 14,948 शिक्षण संस्थान तंबाकू मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। इनमें सरकारी और निजी स्कूलों के साथ कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान शामिल हैं।