Dilip Buildcon to sell its stake in Mekhli Power to Alpha Alternatives for Rs 2,171 crore
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अवसंरचना कंपनी दिलीप बिल्डकॉन ने मेखली पावर ट्रांसमिशन में अपनी हिस्सेदारी अल्फा अल्टरनेटिव्स फंड एडवाइजर्स को 2,171 करोड़ रुपये में बेचने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।
दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (डीबीएल) ने बयान में कहा कि मेखली पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड कर्नाटक के बेलगावी जिले में करीब 470 सर्किट किलोमीटर तक फैली 400 किलोवोल्ट की सबस्टेशन पारेषण परियोजना के विकास, डिजाइन और इंजीनियरिंग का काम कर रही है।
इसमें कहा गया, ‘‘परियोजना के चालू होने के बाद अल्फा अल्टरनेटिव्स, डीबीएल की 51 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी पूरी तरह खरीदने पर सहमत हो गई है।’’
कंपनी ने कहा, ‘‘यह खरीद करीब 2,914 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर आधारित है। यह मूल्य पहले से तय समापन समायोजन और पूर्व-निर्धारित शर्तों के अधीन है।’’