डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-09-2026
DHL Express to hike freight charges in India by 8.9% from January 1
DHL Express to hike freight charges in India by 8.9% from January 1

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
लॉजिस्टिक सेवा प्रदाता कंपनी डीएचएल एक्सप्रेस ने शनिवार को कहा कि वह अगले साल एक जनवरी से भारत में माल ढुलाई शुल्क में 8.9 प्रतिशत वृद्धि करेगी।
 
कंपनी के अनुसार यह सालाना शुल्क वृद्धि मुद्रास्फीति के दबाव, मुद्रा में उतार-चढ़ाव और उद्योग-विशिष्ट लागतों में वृद्धि जैसे विभिन्न कारकों के चलते की जाएगी।
 
डीएचएल एक्सप्रेस ने कहा कि 220 से अधिक देशों और क्षेत्रों में परिचालन करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय एकीकृत व्यवसाय के रूप में कंपनी न केवल स्थानीय आर्थिक स्थितियों, बल्कि वैश्विक बाजारों के घटनाक्रमों से भी प्रभावित होती है।
 
डीएचएल एक्सप्रेस के दक्षिण एशिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर एस सुब्रमण्यन ने कहा, ''यह वार्षिक मूल्य समायोजन हमें सेवा और विश्वसनीयता के उस उच्च स्तर को बनाए रखने में सक्षम बनाता है, जिसकी हमारे ग्राहक अपेक्षा करते हैं। साथ ही यह हमारे वैश्विक परिचालन के लचीलेपन और अनुकूलन क्षमता को भी मजबूत करता है।''