Dense fog engulfed many parts of Uttar Pradesh on Friday, with minimum temperatures settling below normal.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को बहुत घना कोहरा छाया रहा तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग ने खासकर देर रात और सुबह के समय ऐसी ही स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी है।
मौसम विज्ञान केंद्र (लखनऊ) के अनुसार, पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा, पिछले 24 घंटों के दौरान किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई।
राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम था। सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत से 54 प्रतिशत के बीच रही। कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।
लखनऊ समेत राज्य में दिन का तापमान आरामदायक रहा क्योंकि पूरे दिन आसमान साफ रहा।
मौसम विभाग ने कहा कि लखनऊ और आसपास के इलाकों में दिन के समय आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है, जबकि देर रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की उम्मीद है।
उसने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 20 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में कुछ जगहों पर ठंडे दिन की स्थिति रहने की संभावना है।