Delhi: Rekha Gupta reprimands officials during inspection.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तर दिल्ली के आजादपुर मंडी के पास किए जा रहे विकास कार्यों का सोमवार को निरीक्षण किया और नालों के खुले होने तथा स्वच्छता की कमी पाए जाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
गुप्ता ने यहां दिल्ली मेट्रो, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों के साथ आजादपुर के पास गुप्ता मार्केट, आजादपुर चौक और त्रिपोलिया चौक के साथ-साथ आसपास इलाके में किए रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट तलब की।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, अव्यवस्था और खराब स्वच्छता व्यवस्था को देखकर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को सख्त फटकार लगाई।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अब काम केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर साफ तौर पर दिखाई देना चाहिए।