दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज; बारिश, आंधी की संभावना

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 28-06-2025
Delhi records minimum temp of 28.7 deg C; rain, thunderstorm likely
Delhi records minimum temp of 28.7 deg C; rain, thunderstorm likely

 

नई दिल्ली
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.8 डिग्री अधिक है।
 
आईएमडी ने शनिवार और रविवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
 
सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 86 के साथ "संतोषजनक" श्रेणी में थी।
 
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।