Eid al-Adha से पहले दिल्ली पुलिस की शांति बनाए रखने की अपील

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-05-2026
Delhi Police appeals for peace ahead of Eid al-Adha

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 ईद-उल-अजहा से पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पुलिस अधिकारियों ने धार्मिक नेताओं और समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक की जिसमें लोगों से त्योहार के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने व सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

देश में ईद-उल-अजहा 28 मई को मनाई जाएगी।
 
पुलिस के अनुसार, सोमवार को आयोजित इस बैठक में मस्जिदों और ईदगाहों के इमाम, नागरिक भाईचारा समिति एवं अमन कमेटी के सदस्य, नगर निकाय के अधिकारी तथा अन्य हितधारक शामिल हुए।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता संयुक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी रेंज) अजीत कुमार सिंगला ने की। बैठक के दौरान लोगों को सलाह दी गई कि वे केवल निर्धारित स्थानों पर ही पशुओं की कुर्बानी दें और खुले में सार्वजनिक स्थानों पर ऐसा करने से बचें।
 
अधिकारियों ने लोगों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि त्योहार के दौरान अपशिष्ट का उचित निपटान हो तथा इलाकों में साफ-सफाई और स्वच्छता बनी रहे।
 
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राहुल अलवल ने कहा कि लोगों से अपील की गई है कि वे कुर्बानी के वीडियो या तस्वीरें न बनाएं और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।
 
उन्होंने कहा कि लोगों से यह भी अनुरोध किया गया है कि सोशल मीडिया पर ऐसी कोई आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री पोस्ट न करें, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।
 
पुलिस के अनुसार, बैठक में शामिल हितधारकों ने त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।