आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को यहां त्यागराज खेल परिसर में राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
शानदार समारोह में चैंपियनशिप की शुरुआत करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार शहर में खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
दो अगस्त तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में 25 राष्ट्रमंडल देशों के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।