दिल्ली की मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-08-2026
Delhi Chief Minister and BJP President participated in the Tiranga Yatra on the Path of Duty
Delhi Chief Minister and BJP President participated in the Tiranga Yatra on the Path of Duty

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को यहां कर्तव्य पथ पर आयोजित तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं, उसकी तस्वीरें लें और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करें।
 
मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज हम यहां अपने देश को आगे ले जाने और भारत को मजबूत बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ खड़े हैं। स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें आजादी दिलाई है। अब देश की ताकत युवाओं और वर्तमान पीढ़ी के हाथों में है। अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और उसकी तस्वीरें लें।”
 
राष्ट्रध्वज हाथों में थामे प्रतिभागियों ने इंडिया गेट से विजय चौक तक मार्च किया।
 
स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहरभर में तिरंगा यात्राएं निकाल रही है। इन यात्राओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रवादी नेताओं के योगदान को रेखांकित किया जा रहा है।