कीव में रिहायशी इमारत पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या 24 हुई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-05-2026
Death toll in Kyiv attack on residential building rises to 24
Death toll in Kyiv attack on residential building rises to 24

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि एक दिन पहले कीव की रिहायशी इमारत पर रूस की ओर से किए गए मिसाइल हमले में तीन बच्चों समेत 24 लोगों की जान चली गई।

जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि राहत और बचाव दल ने एक दिन से अधिक समय में अभियान पूरा किया।
 
यूक्रेनी वायुसेना के मुताबिक, क्रूज मिसाइल ने नौ मंजिला इमारत के कोने वाले हिस्से को सीधे निशाना बनाया। इसने कहा कि व्यापक स्तर पर आक्रमण शुरू होने के बाद से यह रूस का अब तक का सबसे बड़ा हमला है।
 
जेलेंस्की ने कहा कि इस हमले का मुख्य निशाना यूक्रेन की राजधानी कीव रही जिसमें 48 अन्य लोग घायल भी हुए।