हाजिर मांग मजबूत रहने से कच्चे तेल का वायदा भाव 2.5 प्रतिशत चढ़ा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-07-2026
Crude oil futures rise 2.5% on strong spot demand
Crude oil futures rise 2.5% on strong spot demand

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 हाजिर बाजार में मजबूत मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल का भाव सोमवार को 2.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,108 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंधों का भाव 198 रुपये यानी 2.5 प्रतिशत चढ़कर 8,108 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसमें 4,816 लॉट का कारोबार हुआ।
 
विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में मजबूत मांग और कारोबारियों द्वारा नए सौदे किए जाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई।
 
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल का भाव 2.41 प्रतिशत बढ़कर 84.48 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट कच्चा तेल 2.69 प्रतिशत बढ़कर 90.47 डॉलर प्रति बैरल रहा।
भारत के छह खाड़ी देशों --बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात-- के साथ श्रम एवं मानव संसाधन सहयोग संबंधी समझौते हैं। इन समझौतों के तहत नियमित द्विपक्षीय परामर्श के माध्यम से भारतीय कामगारों के कल्याण और संरक्षण से जुड़े मुद्दों के समाधान का प्रावधान है।