Counting of votes for Bihar Legislative Council elections begins amid tight security
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बिहार विधान परिषद की आठ सीट पर हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इन सीट पर कुल 150 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुए चुनाव में पड़े मतों की गिनती राज्य के आठ केंद्रों पर जारी है।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर को हुए चुनाव में 82.85 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 53.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
चुनाव मैदान में उतरे 150 उम्मीदवारों में स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के 60 उम्मीदवार शामिल हैं।
जिन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना हो रही है, उनमें पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।