सटोरियों की ताजा लिवाली से बिनौलातेल खली की वायदा कीमतों में तेजी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-07-2026
Cottonseed oil cake futures prices rise on fresh buying by speculators
Cottonseed oil cake futures prices rise on fresh buying by speculators

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ताजा लिवाली से वायदा कारोबार में सोमवार को बिनौलातेल खली की कीमत 37 रुपये की तेजी के साथ 3,842 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
 
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पर बिनौलातेल खली के अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 37 रुपये यानी 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,842 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 46,010 लॉट का कारोबार हुआ।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में मवेशीचारा बनाने वाली कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बिनौलातेल खली की वायदा कीमतों में तेजी आई।