आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को धनिया की कीमत 32 रुपये की गिरावट के साथ 12,928 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के जून महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 32 रुपये या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,928 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 28,175 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में गिरावट आई।