आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार का सामना करने के बाद, वह ‘‘अराजकता’’ के जरिए सत्ता हथियाने और ‘‘लोकतंत्र को कमजोर’’ करने की कोशिश कर रही है।
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा से पहले, शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नागरिकों ने हमारे लोकतंत्र को इन हमलों से बचाने के लिए कमर कस ली है।’’
सोमवार शाम गृह मंत्री शाह बशीरबाग में बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से यहां मोजमजाही मार्केट तक इस पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।
शाह पदयात्रा में शामिल होने के लिए सोमवार दोपहर यहां बेगमपेट हवाई अड्डा पहुंचे।
केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी और भाजपा की तेलंगाना इकाई के अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया।
शाह ने यहां पहुंचने के तुरंत बाद, चारमीनार स्थित देवी भाग्य लक्ष्मी मंदिर में दर्शन किए।