पंडित नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 27-05-2022
पंडित नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पंडित नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

नई दिल्ली. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 58 वीं पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को उन्हें याद किया जा रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने और सांसद राहुल गांधी ने इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

ऑल इंडिया कांग्रेस समिति ने शांति वन में पंडित नेहरू के समाधि स्थल पर शुक्रवार को एक स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेहरू के समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.

इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पंडित नेहरू का एक विडियो साझा किया और ट्विट कर कहा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के 58 साल बाद भी उनके विचार राजनीति और हमारे राष्ट्र के लिए ²ष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे/

भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमेशा हमारे कार्यों और विवेक का मार्गदर्शन करें." वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र की तरफ से भी ट्वीट किया गया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, "पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि.

" राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "आधुनिक स्वतंत्र भारत के निर्माता और भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन.

" गौरतलब है कि 27 मई, 1964 को जवाहर लाल नेहरू ने अंतिम सांस ली थी। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने प्रधामनमंत्री के तौर पर करीब 17 साल तक देश की कमान संभाली थी.