कोल इंडिया, एचयूआरएल ने सिनगैस आधारित यूरिया उत्पादन की संभावनाएं तलाशने के लिए समझौता किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-09-2026
Coal India, HURL sign pact to explore syngas-based urea production
Coal India, HURL sign pact to explore syngas-based urea production

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने झारखंड के सिंदरी में कोयला गैसीकरण से बनने वाली सिनगैस (सिंथेटिक गैस) के जरिये यूरिया उत्पादन की व्यवहार्यता का अध्ययन करने के लिए हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के साथ एक समझौता किया है।

यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि केंद्र सरकार कोयला गैसीकरण को बढ़ावा देने और उर्वरक उत्पादन के लिए आयातित प्राकृतिक गैस तथा अन्य कच्चे माल पर निर्भरता घटाने पर जोर दे रही है।
 
महारत्न कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) ने झारखंड के सिंदरी में कोयला गैसीकरण आधारित यूरिया उत्पादन संयंत्र के विकास की संभावनाएं तलाशने के लिए 29 सितंबर, 2026 को एक गैर-बाध्यकारी सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।’’
 
सूचना के मुताबिक, इस समझौते के तहत शुरुआती ध्यान परियोजना की तकनीकी, वाणिज्यिक और कार्यान्वयन संबंधी तौर-तरीकों की पड़ताल करने पर होगा। इस संबंध में एक प्रारंभिक व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार की जाएगी।