Gyanesh Kumar is just a 'tool', the Prime Minister should resign on grounds of moral responsibility: Congress
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक "टूल’’ करार देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव संबंधी अनियमितताएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर की हैं।
मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में यह फैसला किया गया कि इस मुद्दे को लेकर पार्टी देशभर में आंदोलन करेगी। कार्य समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया है, "पार्टी मुख्य निर्वाचन आयुक्त के तत्काल इस्तीफे की मांग करती है, जिन्होंने अपने सभी नैतिक और संस्थागत अधिकार खो दिए हैं।"
प्रस्ताव में कहा गया है, "कार्य समिति मतदाता सूचियों से हटाए गए 13 करोड़ 30 लाख नामों को तत्काल बहाल करने की भी मांग करती है।"