कॉजपा संसद मार्च: अहम स्थानों से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-07-2026
CJP Parliament March: Several protesters detained from strategic locations
CJP Parliament March: Several protesters detained from strategic locations

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
संसद मार्च को लेकर एकत्र हुए कई प्रदर्शनकारियों को सोमवार को नयी दिल्ली जिले में कई स्थानों से हिरासत में लेकर उन्हें वहां से हटा दिया गया। साथ में प्रदर्शनकारियों को फिर से इकट्ठा होने से रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि पटेल चौक, जनपथ, जंतर मंतर, संसद मार्ग और अन्य प्रमुख स्थानों से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है जहां प्रदर्शनकारियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद इकट्ठा होने का प्रयास किया।
 
संसद के नजदीक भारतीय रिजर्व बैंक के पास कम से कम सात लोगों को हिरासत में लिया गया।
 
सूत्रों ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों को विरोध स्थल से दूर, राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न स्थानों पर ले जाया जा रहा है, ताकि उन्हें फिर से इकट्ठा होने और कानून व्यवस्था को बाधित करने से रोका जा सके।
 
इस संबंध में एक सूत्र ने कहा कि उन्हें चेतावनी देने के बाद रिहा कर दिया जाएगा। सूत्र ने कहा कि पुलिस, हिरासत में लिए गए लोगों के रिकॉर्ड का सत्यापन करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनमें से किसी का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है।
 
नयी दिल्ली जिले में कई स्तरों की बैरिकेडिंग करने के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई और प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई।