Chief Minister Mann's wife issues notice to former judge for demanding Rs 5 crore
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने दुष्कर्म के एक मामले को दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाने के लिए शनिवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजा।
आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों के अनुसार डॉ. गुरप्रीत कौर ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर कहा कि वह 24 घंटे में इसका जवाब दें और ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह मामला तब सामने आया जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को एक शिकायत के संबंध में नोटिस जारी किया।
उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मान की पत्नी ने दुष्कर्म के एक मामले को दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की थी।