Chief Minister Adityanath offered prayers at the Maa Vindhyavasini temple.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विंध्याचल के पटेगरानाला हेलीपैड पर उतरे मुख्यमंत्री का प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया, जिसके बाद वह मां विंध्यवासिनी मंदिर गये।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मंदिर में लगभग 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की जो विधायक रत्नाकर मिश्रा के सहयोग से संपन्न हुई।
मिर्जापुर में गंगा नदी के किनारे स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर देश के सबसे प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है और यहां खासकर नवरात्रि के दौरान हजारों श्रद्धालु आते हैं।