सीसीआई बाजार रुझानों के साथ तालमेल बनाए हुए: कैग

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-05-2026
CCI keeping pace with market trends: CAG
CCI keeping pace with market trends: CAG

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के. संजय मूर्ति ने बुधवार को कहा कि प्रतिस्पर्धा आयोग बाजार के रुझानों के साथ तालमेल बनाए हुए है।
 
राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के 17वें वार्षिक दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।
 
डिजिटल बाजारों और रुझानों के बारे में बात करते हुए मूर्ति ने कहा कि सीसीआई इस क्षेत्र में नवीनतम विकास के साथ कदम मिला रहा है।
 
बाजार में सभी क्षेत्रों में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने का दायित्व सीसीआई को सौंपा गया है।
 
मूर्ति ने कहा कि सीसीआई ने भारत के बाजार परिदृश्य को एक कठोर आदेश एवं नियंत्रण व्यवस्था से एक आधुनिक, प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था में बदल दिया है। नियामक ने ‘कार्टेलाइजेशन’ के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।
 
अपने संबोधन में मूर्ति ने यह भी कहा कि कैग का कार्यालय सार्वजनिक क्षेत्र के ऑडिट कार्य में उपयोग के लिए एक संप्रभु एलएलएम (लार्ज लैंग्वेज मॉडल), एक कृत्रिम मेधा (एआई) मंच विकसित कर रहा है।