आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 21 कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
सीबीआई ने एक बयान में कहा कि सहायक उपनिरीक्षक रमेश चंद, सहायक निरीक्षक शोभा दत्ता, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज बनर्जी और गिन्नी राणा, पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सामल तथा सहायक उपनिरीक्षक मदन लाल धीमान को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) प्रदान किया गया है।
पंद्रह कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) प्रदान किया गया है।
बयान के अनुसार, सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में उप विधि सलाहकार बृजेश सिंह, वरिष्ठ प्रणाली विश्लेषक गिरीश जोशी, पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार, ओम प्रकाश चंद्र, जहीर अख्तर अंसारी और आशीष आनन्द, निरीक्षक सरिता यादव, उपनिरीक्षक रोशन कुमार, सहायक उपनिरीक्षक दिलबर सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल बलकार सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट और कमलेश कुमार गुर्जर तथा कांस्टेबल पाल पांडियन आर, अजय कुमार सिंह और कल्याणदुर्गम समीउल्लाह शामिल हैं।