कर्नाटक में जी एस पाटिल विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित; भाजपा, जद (एस) ने चुनाव का बहिष्कार किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-08-2026
G.S. Patil elected Speaker of Karnataka Assembly; BJP, JD(S) boycott election
G.S. Patil elected Speaker of Karnataka Assembly; BJP, JD(S) boycott election

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कांग्रेस विधायक गुरुपादगौड़ा संगनागौड़ा पाटिल को शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
 
जी.एस. पाटिल के नाम से मशहूर पाटिल के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने रखा और उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने उनका समर्थन किया।
 
कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे अस्थायी अध्यक्ष टी बी जयचंद्र ने ध्वनि मत के बाद पाटिल के निर्वाचित होने की घोषणा की।
 
विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव का बहिष्कार किया।
 
यह पद यूटी खादर के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। तीन जून को शिवकुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिपरिषद में शामिल होने से पहले खादर ने इस्तीफा दे दिया था।
 
पाटिल गडग जिले की रॉन विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व चौथी बार कर रहे हैं।
 
लिंगायत समुदाय के सदस्य के तौर पर उन्होंने पहले कर्नाटक खनिज विकास निगम और कर्नाटक नवीकरणीय ऊर्जा विकास लिमिटेड के चेयरमैन के रूप में काम किया है।