इस धनतेरस पर खरीदें ओडीओपी उत्पाद, स्थानीय कारीगरों को दें बढ़ावा: योगी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-11-2026
Buy ODOP products this Dhanteras, promote local artisans: Yogi
Buy ODOP products this Dhanteras, promote local artisans: Yogi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि वे इस धनतेरस पर उपहार के रूप में 'एक जिला, एक उत्पाद' (ओडीओपी) योजना के उत्पाद खरीदें और स्थानीय कारीगरों एवं शिल्पकारों को प्रोत्साहित करें।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि स्थानीय उत्पादों की हर खरीदारी कारीगरों के परिवारों के लिए आत्मनिर्भरता और सम्मान का अवसर बन सकती है। उन्होंने कहा कि भदोही के कालीन, प्रयागराज का मूंज शिल्प, मैनपुरी की तारकशी और चित्रकूट के काष्ठ खिलौने उत्तर प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं।
 
योगी ने बताया कि प्रदेश का निर्यात वर्ष 2016-17 के 84 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2025-26 में दो लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ और ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट तथा भदोही का कार्पेट बाजार प्रदेश के पारंपरिक शिल्पों को वैश्विक पहचान दिला रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' विजन का उल्लेख करते हुए लोगों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने और 'लोकल वाली दिवाली' मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित होगी।