बजट 2022-23: किसे मिलेगी राहत, किसे लगेगा झटका

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 01-02-2022
बजट 2022-23: किसे मिलेगी राहत, किसे लगेगा झटका
बजट 2022-23: किसे मिलेगी राहत, किसे लगेगा झटका

 

आवाज द वाॅयस / नई दिल्ली
 
आज सदन में बजट पेश किया जाएगा. चुनावी वर्ष में उम्मीद की जा रही है कि बजट से आम नागरिकों को राहत मिलेगी. दूसरी तरफ कई चीजों पर महंगाई की मार पड़ने के संकेत भी मिल रहे हैं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी.संसद का बजट सत्र सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संबोधित करने के साथ शुरू हो गया. 
 
वित्त मंत्री ने इस साल का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, जो ‘फुर्तीली दृष्टिकोण‘ के विषय पर केंद्रित था.लोकसभा सचिवालय ने रविवार को कहा, ‘‘सत्र 8 अप्रैल को समाप्त होने वाला है. इसका पहला भाग 11 फरवरी तक चलेगा.
 
12 फरवरी से 13 मार्च तक का अंतराल होगा. इस दौरान स्थायी समितियां मंत्रालयों -विभागों की अनुदान मांगों की जांच करेंगी. उस पर रिपोर्ट तैयार करेंगी. कुल मिलाकर, 29 बैठकें होंगी. पहले भाग में दस और दूसरे में 19 बैठकें होंगी. 
 
लोकसभा सचिवालय के बयान में कहा गया है कि2 फरवरी से 11 फरवरी तक सदन की बैठक शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक होगी. इस प्रकार, बजट सत्र के पहले भाग के दौरान प्रति बैठक पांच घंटे निर्धारित किए गए हैं.
 
बजट सत्र के पहले दो दिनों के दौरान संसद के दोनों सदनों में कोई शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं होगा.शुक्रवार को जारी बुलेटिन में लिखा है, ‘‘31 जनवरी और 1 फरवरी, 2022 को कोई ‘शून्य काल‘ नहीं होगा.
 
सदस्यों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के कारण, 17 वें सत्र के 8 वें सत्र के पहले दो दिनों के दौरान लोकसभा, 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2022 को ‘शून्यकाल‘ नहीं होगा.‘‘
 
बुलेटिन में आगे जोड़ा गया है, ‘‘सदस्यों को सूचित किया जाता है कि ‘शून्य काल‘ के दौरान उठाए गए तत्काल सार्वजनिक महत्व के मामलों को 2 फरवरी, 2022 से लिया जाएगा. 
 
हालांकि, यह सदस्यों की जानकारी के लिए है कि, तत्काल जनता के मामलों को उठाने के लिए बुधवार, 2 फरवरी, 2022 को ‘शून्यकाल‘ के दौरान, वे मंगलवार, 1 फरवरी, 2022 को 10 बजे से 18 बजे के बीच ई-पोर्टल के माध्यम से या मैन्युअल रूप से संसदीय सूचना कार्यालय में नोटिस दे सकते हैं.
 
बजट की प्रस्तुति (2-11 फरवरी) के बाद सत्र के पहले भाग के दौरान, 40 घंटे का सामान्य समय विभिन्न विषयों जैसे प्रश्न, गैर-सरकारी सदस्यों के व्यवसाय, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, के लिए उपलब्ध होगा.