अहमदाबाद के 10 स्कूलों को मिली बम विस्फोट की धमकियां फर्जी निकलीं

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-10-2026
Bomb threats to 10 schools in Ahmedabad turn out to be fake
Bomb threats to 10 schools in Ahmedabad turn out to be fake

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 गुजरात के अहमदाबाद में दस निजी स्कूलों को बुधवार को मिली बम विस्फोट की धमकियां सुरक्षा जांच के बाद फर्जी निकलीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि ईमेल भेजकर ये धमकियां देने वाले ने दावा किया कि वह “खालिस्तान नेशनल आर्मी” से जुड़ा हुआ है।
 
उसने यह भी चेतावनी दी कि एक नवंबर को दिल्ली के जेएलएन (जवाहरलाल नेहरू) स्टेडियम और 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में बम विस्फोट किये जायेंगे।
 
इन दोनों तारीखों पर संबंधित स्थानों पर गायक दिलजीत दोसांझ के संगीत कार्यक्रम (कॉन्सर्ट) निर्धारित हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि ईमेल में लोगों को इन दोनों स्थानों पर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने से भी चेतावनी दी गई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस बम को निष्क्रिय करने वाले दस्तों, श्वान दस्ता तथा अन्य दलों के साथ स्कूलों में पहुंची और गहन तलाशी ली। उन्होंने बताया कि किसी भी संस्थान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।