भारत की परंपराएं दुनिया में समाज की सुरक्षा, कल्याण के लिए महत्वपूर्ण हैं : भागवत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-10-2026
India's traditions are important for the safety and welfare of society in the world: Bhagwat
India's traditions are important for the safety and welfare of society in the world: Bhagwat

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि भारत के लोगों को अपनी परंपराओं का पालन करना चाहिए और समाज व दुनिया की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए।
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख ने कहा कि सबके लिए एक संतोषजनक जीवन सुनिश्चित करने में सभी को योगदान देना चाहिए।
 
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के दिवंगत अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के मौके पर नागपुर जिले के देओलापुर में ‘गौ-विज्ञान अनुसंधान केंद्र’ में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की परंपराएं समाज और दुनिया की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए बहुत जरूरी हैं।
 
उन्होंने कहा, “अपने जीवन, समाज और धर्म की सुरक्षा तथा दुनिया की बेहतरी के लिए, हर गुजरते दिन के साथ जो रास्ता अपरिहार्य रूप से जरूरी होता जा रहा है, वह यह है कि भारत के लोग अपनी परंपराओं के अनुसार जिएं और सफल हों। हर किसी का जीवन संतोषजनक होना चाहिए, और हम सभी को कुछ न कुछ करना चाहिए।”