एनसी तोड़कर सरकार गिराना चाहती है भाजपा: उमर अब्दुल्ला

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-07-2026
BJP wants to topple the government by splitting the NC: Omar Abdullah
BJP wants to topple the government by splitting the NC: Omar Abdullah

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) में फूट डालकर उनकी सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
 
अब्दुल्ला ने अपनी दादी अकबर जहां की 26वीं पुण्यतिथि पर हजरतबल में अपने दादा-दादी के मजार पर कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा उनके विधायकों को खरीदने के लिए धनबल का इस्तेमाल कर रही है।
 
अब्दुल्ला ने दावा किया, ‘‘नेशनल कांफ्रेंस को तोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। पैसे और मंत्री पद का लालच काम न आने पर भाजपा अब बंद दरवाजों के पीछे मेरे विधायकों से कह रही है कि ‘हमारे साथ आ जाओ और हम तुम्हें राज्य का दर्जा दिला देंगे’।’’
 
मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि जम्मू के एक नेकां विधायक ने उन्हें बताया कि उन्हें भाजपा खेमे में शामिल होने के लिए 30 करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश की गई थी।
 
उन्होंने कहा, ‘‘भगवान गवाह है कि जम्मू के एक विधायक ने मुझे बताया कि भाजपा के एक पदाधिकारी ने - जो उच्चतम न्यायालय के वकील भी हैं - उनसे समर्थन मांगा और बदले में 20-30 करोड़ रुपये, एक मंत्री पद और राज्य का दर्जा देने की पेशकश की। उन्हें लगता है कि लोगों का भरोसा इतना कमज़ोर है।’’