भाजपा सांसद ने दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने की मांग की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-02-2026
BJP MP demands renaming of Delhi to Indraprastha
BJP MP demands renaming of Delhi to Indraprastha

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने का आग्रह किया।
 
खंडेलवाल का कहना है कि यह नाम शहर की सच्ची ऐतिहासिक जड़ों और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।
 
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा केरल का नाम बदलकर केरलम करने की मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद दिल्ली के चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य ने शाह को लिखे एक पत्र में कहा कि महाभारत में इंद्रप्रस्थ को यमुना नदी के किनारे निर्मित एक भव्य शहर के रूप में वर्णित किया गया है, जो आधुनिक दिल्ली की भौगोलिक स्थिति से बिल्कुल मेल खाता है।
 
खंडेलवाल ने दावा किया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा पुराना किला में की गई खुदाई से भी इस बात की पुष्टि होती है।
 
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में कहा, "ऐतिहासिक साहित्य, पुरातात्विक खोजों और लंबे समय से चली आ रही सभ्यतागत परंपराओं से यह स्थापित होता है कि वर्तमान दिल्ली प्राचीन इंद्रप्रस्थ शहर (महाभारत में वर्णित पांडवों द्वारा स्थापित भव्य राजधानी) से मेल खाती है।"
 
उन्होंने बताया कि महाभारत में इंद्रप्रस्थ को यमुना नदी के किनारे निर्मित एक भव्य शहर के रूप में वर्णित किया गया है, जो आधुनिक दिल्ली की भौगोलिक स्थिति से बिल्कुल मेल खाता है।