देवरिया में भाजपा विधायक ने बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-05-2026
BJP MLA rides motorcycle without helmet in Deoria
BJP MLA rides motorcycle without helmet in Deoria

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
देवरिया सदर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उन्होंने खुद पुलिस से चालान काटने की अपील की है।

विधायक ने सोमवार को कहा कि रविवार सुबह मेहड़ा पुरवां स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ता प्रमोद मणि ने उनसे अपनी नयी मोटरसाइकिल चलाने का आग्रह किया।
 
त्रिपाठी ने कहा, ‘‘मैं उनके इस आग्रह को ठुकरा नहीं सका और बिना हेलमेट मोटरसाइकिल पर सवारी की जो नियमों के खिलाफ है।’’
 
विधायक ने कहा कि अपनी गलती का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई करने और चालान काटने की अपील की।
 
भाजपा विधायक ने कहा, "हेलमेट न होने के बावजूद मैं उनकी विनती ठुकरा नहीं सका। हम दोनों बुलेट मोटरसाइकिल पर मेरे घर तक गए, जो यातायात नियमों और सुरक्षा दोनों ही दृष्टि से गलत है।"
 
उन्होंने पुलिस को इस चूक के लिए तुरंत चालान जारी करने और चालान जारी होने पर उन्हें सूचित करने का निर्देश दिया।