Bengal: The colour of the nameplate at 'Nabanna' has been changed from blue to saffron.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल सरकार के सचिवालय भवन ‘नबान्न’ के ऊपर लगी नाम पट्टिका का रंग नीले से बदलकर अब भगवा कर दिया गया है।
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद हो रहे बदलावों में से यह एक है।
यह बदलाव सोमवार सुबह तब दिखाई दिया, जब हावड़ा स्थित 14 मंजिला प्रशासनिक मुख्यालय 'नबान्न' पर लगा प्रकाशमान साइनबोर्ड नीले रंग की जगह भगवा रंग में नजर आया। हालांकि, इमारत का बाहरी हिस्सा अभी भी नीले और सफेद रंग का ही है।
राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘नबान्न की नाम पट्टिका का रंग बदलना, अलग-अलग सरकारी इमारतों में चल रहे रखरखाव और सजावट के काम का ही एक हिस्सा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरी नबान्न इमारत को दोबारा रंगने के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।’’
अधिकारियों ने बताया कि राज्य सचिवालय की इमारत का रंग पूरी तरह बदलने के बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।