बंगाल: 2021 चुनाव बाद हिंसा से जुड़े 59 मामले फिर खुले

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-05-2026
Bengal: 59 cases related to 2021 post-poll violence reopened
Bengal: 59 cases related to 2021 post-poll violence reopened

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​ने 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी शिकायतों के संबंध में नए सिरे से कार्रवाई शुरू की है, जिसके तहत 458 नयी जांच शुरू करते हुए 181 नयी प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि राज्य के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने उन 59 मामलों को भी फिर से खोला है जिनमें पहले अंतिम रिपोर्ट दाखिल की जा चुकी थी।
 
एक वरिष्ठ सीआईडी ​​अधिकारी ने कहा, "वर्ष 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा से संबंधित शिकायतों को देखते हुए, प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
 
सीआईडी ​​अधिकारी ने कहा कि एजेंसी उन मामलों की भी दोबारा जांच कर रही है जिन्हें पहले बंद कर दिया गया था।
 
उन्होंने कहा, "अब तक जिन 59 मामलों में अंतिम रिपोर्ट जमा की जा चुकी थी, उन्हें भी जांच के लिए फिर से खोला गया है। यह प्रक्रिया जारी है।"