संसद मार्ग स्थित बैक में बम रखे होने की सूचना जांच के बाद फर्जी पाई गई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-11-2026
 bank on Parliament Street was found to be fake after investigation.
bank on Parliament Street was found to be fake after investigation.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एक सरकारी बैंक की शाखा में मंगलवार को बम रखे होने की सूचना के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने व्यापक तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट पर संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बम रखे होने की सूचना मिली जिसके बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम भी मौके पर पहुंची और परिसर की करीब डेढ़ घंटे तक अच्छी तरह से तलाशी ली गई।
 
अधिकारी के मुताबिक, परिसर से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है और सूचना को फर्जी घोषित कर दिया गया है।