Army boat capsizes in Yamuna at Hathinikund Barrage, rescue workers search for two missing soldiers
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
हथिनीकुंड बैराज के पास यमुना नदी में नाव पलटने के बाद लापता हुए सेना के दो जवानों की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को हुई।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘एक सितंबर को हथिनीकुंड बैराज में संयुक्त जल प्रशिक्षण के दौरान नाव पानी के तेज बहाव में फंस गई और बैराज के नीचे की ओर बहने लगी।’’
बयान में कहा गया है, ‘‘टीम ने नाव को वापस निकालने के लिए तुरंत प्रयास किए। हालांकि, नाव जल निकासी द्वार के आसपास तेज भंवरों में फंस गई और पलट गई। इसके कारण उसमें सवार जवान तेज बहाव में बह गए। चालक दल के दो सदस्य फिलहाल लापता हैं।’’