Andhra Pradesh: Devotee donates Rs 1 crore to TTD's Sri Venkateswara Vidyadana Trust
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
विजयवाड़ा के श्रद्धालु तिरुमला कुमार कनकमेदला ने सोमवार को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के श्री वेंकटेश्वर विद्यादान ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये का दान दिया।
श्री वेंकटेश्वर विद्यादान ट्रस्ट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करता है।
टीटीडी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘कनकमेदला ने टीटीडी के श्री वेंकटेश्वर विद्यादान ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये का दान दिया।’’
कनकमेदला ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर परिसर स्थित रंगनायकुला मंडपम में मंदिर निकाय के उप कार्यकारी अधिकारी लोकनाथम को दान राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) सौंपा।
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम विश्व प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का आधिकारिक तौर पर प्रबंधन करता है।