अमरनाथ यात्रा: इस साल 9,837 तीर्थयात्रियों का सबसे बड़ा जत्था जम्मू से रवाना हुआ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-07-2026
Amarnath Yatra: This year's largest batch of 9,837 pilgrims leaves from Jammu
Amarnath Yatra: This year's largest batch of 9,837 pilgrims leaves from Jammu

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जम्मू कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 9,837 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अब तक रवाना हुआ श्रद्धालुओं का यह सबसे बड़ा जत्था है, जिसमें 7,004 पुरुष, 2,810 महिलाएं, 21 बच्चे और दो ट्रांसजेंडर व्यक्ति शामिल हैं।
 
अधिकारियों के अनुसार, ‘‘बम बम भोले’’, ‘‘हर हर महादेव’’ और ‘‘जय बर्फानी बाबा की’’ के जयकारों के बीच 4,480 श्रद्धालु 173 गाड़ियों में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए जबकि 5,354 तीर्थयात्री 188 गाड़ियों में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पारंपरिक पहलगाम मार्ग की ओर बढ़े।
 
इसके साथ ही दो जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से कुल 44,666 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं।