आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों के नए सौदे करने से एल्युमीनियम का वायदा भाव बृहस्पतिवार को मामूली 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 371.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव पांच पैसे रुपये या 0.01 प्रतिशत चढ़कर 371.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस दौरान 240 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार उपभोग करने वाले उद्योगों की मांग के बीच कारोबारियों के नए सौदे करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमतों को समर्थन मिला।