आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और नगर निगम के बीच भूमि के स्वामित्व को लेकर उठा विवाद जिलाधिकारी (डीएम) की ओर से यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिए जाने के बाद थम गया।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि चूंकि दोनों पक्ष सरकारी संस्थान हैं, इसलिए किसी भी तरह का टकराव उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि मामला कानून की उचित प्रक्रिया के तहत सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझना चाहिए।
कुमार ने कहा कि जब तक एसडीएम कोर्ट (उप जिलाधिकारी अदालत) में लंबित मामले पर फैसला नहीं हो जाता, तब तक विवादित भूखंड विश्वविद्यालय के कब्जे में ही रहेगा।
अलीगढ़ में 3.8 एकड़ भूमि को लेकर विवाद बृहस्पतिवार को शुरू हुआ था, जब नगर निगम के अधिकारियों ने उस ज़मीन की घेराबंदी शुरू कर दी, जो एएमयू राइडिंग क्लब के मैदान का हिस्सा है।