आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम सुहाना रहा और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री कम है।
पालम में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से थोड़ा कम था जबकि लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले की तुलना में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्शाता है।
रिज स्टेशन पर 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सभी वेधशालाओं में सबसे कम था और सामान्य से 2.7 डिग्री कम था। आयानगर में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से भी कम था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 139 रहा।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।