अन्नाद्रमुक के धड़ों ने की बैठकें, भविष्य की रणनीति पर चर्चा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-05-2026
AIADMK factions hold meetings, discuss future strategy
AIADMK factions hold meetings, discuss future strategy

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के भीतर आंतरिक कलह जारी रहने के बीच पार्टी महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को अपने आवास पर नए जिला सचिवों के साथ बैठक की।
 
तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार के बुधवार को हुए विश्वास मत पर मतदान के दौरान कुछ अन्नाद्रमुक विधायकों द्वारा अपनी पार्टी के खिलाफ जाकर मतदान करने (क्रॉस वोटिंग) और अंदरूनी मतभेदों के बाद विपक्षी पार्टी प्रमुख ने एस. पी. वेलुमणि, सी. वी. षणमुगम और सी. विजयभास्कर सहित वरिष्ठ नेताओं को पार्टी पदों से हटा दिया था।
 
इस विश्वास मत को सत्तारूढ़ दल ने आसानी से जीत लिया था।
 
वर्तमान में पलानीस्वामी को 22 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जबकि वेलुमणि और षणमुगम के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक के बागी धड़े को पार्टी के 25 विधायकों का समर्थन हासिल है।
 
वेलुमणि और षणमुगम ने भी शुक्रवार को यहां अपने समर्थक विधायकों के साथ एक बैठक बुलाई।
 
सूत्रों ने बताया कि समर्थकों के साथ अपनी बैठक के दौरान पलानीस्वामी ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि विधानसभा अध्यक्ष ने अभी तक उनके विधायक दल के चुने गए नेता, उपनेता और सचेतक के नाम की घोषणा नहीं की है।