हरिद्वार अर्धकुंभ से पहले गंगा नदी में लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप्टर'

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-11-2026
Ahead of the Haridwar Ardh Kumbh, a trash boom interceptor will be installed in the Ganga River.
Ahead of the Haridwar Ardh Kumbh, a trash boom interceptor will be installed in the Ganga River.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 हरिद्वार में अगले साल होने वाले अर्धकुंभ से पहले गंगा नदी में 'ट्रैश बूम इंटरसेप्टर' लगाया जाएगा, ताकि ठोस कचरे से नदी को प्रदूषित होने से रोका जा सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
हरिद्वार जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि दशहरा से दीवाली तक 18 दिन में ऊपरी गंग नहर को मरम्मत और रखरखाव के लिए बंद किए जाने के दौरान उससे 100 मीट्रिक टन से अधिक कचरा निकाला गया।
 
अधिकारियों के अनुसार, यह तकनीक उत्तराखंड की जलविद्युत परियोजनाओं में इस्तेमाल की जा रही है और अब इसे पहली बार गंगा नदी पर लगाया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि यह 'इंटरसेप्टर' एक स्थायी संरचना होगी जिसे अमरापुर घाट और जटवाड़ा घाट पर लगाए जाने का प्रस्ताव है।
 
हरिद्वार नगर निगम के आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि इंटरसेप्टर लगाने के लिए निविदा जारी की गयी है और उम्मीद है कि 2027 के अर्धकुंभ से पहले काम शुरू हो जाएगा।