उन्नत चिकित्सा सुविधाएं समुदायों को उनके पास ही उपलब्ध कराई जानी चाहिए : केंद्रीय मंत्री मल्होत्रा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-11-2026
Advanced medical facilities should be made available to communities near them
Advanced medical facilities should be made available to communities near them

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कॉर्पोरेट मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने सोमवार को कहा कि उन्नत चिकित्सा सुविधाओं को लोगों के करीब लाया जाना चाहिए ताकि उन्हें समय पर और विशेष स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

मल्होत्रा ने कहा, “बढ़ती शहरी आबादी के लिए सुलभ और विशेष स्वास्थ्य सेवा अत्यंत आवश्यक है। समुदायों के करीब उन्नत चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कि नागरिकों को समय पर और लक्षित देखभाल मिल सके।”
 
वह लाजपत नगर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और गुरुग्राम में ‘गट क्लिनिक’ के तीन नए केंद्रों के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। ‘गट क्लिनिक’ एक विशेष स्वास्थ्य देखभाल नेटवर्क है, जो पेट एवं पाचन तंत्र, यकृत और चयापचय संबंधी स्वास्थ्य पर केंद्रित है।
 
एक बयान में कहा गया है कि यह विस्तार कंपनी की उस व्यापक कोशिश का हिस्सा है, जिसका मकसद दिल्ली-एनसीआर के मरीजों के लिए विशेष बाह्यरोगी देखभाल को अधिक सुलभ बनाना और उनके घर के करीब लाना है।