अभिनेत्री ज्योतिका ने प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-07-2026
Actress Jyothika extends support to protesting students
Actress Jyothika extends support to protesting students

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 अभिनेत्री ज्योतिका ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रति समर्थन जताया।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक से प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर छात्र और अन्य समर्थक 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
ज्योतिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की गई पोस्ट में कहा कि वह जवाबदेही के पक्ष में खड़ी हैं।
 
उन्होंने लिखा, ‘‘मैं छात्रों के साथ खड़ी हूं। मैं जवाबदेही के साथ खड़ी हूं। मैं लोकतांत्रिक भारत के पक्ष में हूं। मैं शिक्षा व्यवस्था में सुधार के पक्ष में हूं। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके और सौरव दास जैसे बनें। ‘जेन जेड’ पर गर्व है।"
 
उन्होंने लिखा, ‘‘आपने साबित कर दिया है कि हम सब मिलकर भारत हैं। दबाव तोड़ने के लिए धन्यवाद। हमें निडर बनाने के लिए धन्यवाद। कॉजपा। ज्योतिका।’’