AAP leader Lucky Oberoi shot dead in Jalandhar, opposition criticises Mann government
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पंजाब के जालंधर में मॉडल टाउन स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता लक्की ओबेरॉय की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जालंधर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि यह घटना सुबह हुई। उन्हें अचेतावस्था में एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि ओबेरॉय (38) अपने वाहन से गुरुद्वारा पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, वह गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद वहां से निकल रहे थे तभी दोपहिया वाहन पर सवार हमलावरों ने उनपर आठ से 10 गोलियां चलाईं।
सहायक पुलिस आयुक्त (जालंधर) परमिंदर सिंह ने बताया कि ओबेरॉय को जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने वाहन पर कई गोलियां चलाईं और फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने ओबेरॉय की गतिविधियों की रेकी की होगी।
गोलीबारी की घटना में ओबेरॉय की गाड़ी और वहां खड़ी एक अन्य गाड़ी के शीशे टूट गए।