श्रमिकों का कल्याण, सम्मान एवं सुरक्षा सरकार के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के केंद्र में: मांडविया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-02-2026
Welfare, dignity and security of workers at the core of the government's national vision: Mandaviya
Welfare, dignity and security of workers at the core of the government's national vision: Mandaviya

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कहा कि श्रमिकों का कल्याण, सम्मान एवं सुरक्षा सरकार के राष्ट्रीय विकास दृष्टिकोण के केंद्र में बने हुए हैं।

मंत्री ने ओडिशा के पुरी में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के अखिल भारतीय त्रैवार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में यह बात कही।
 
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मंत्री ने दोहराया कि श्रमिकों का कल्याण, सम्मान एवं सुरक्षा सरकार की राष्ट्रीय विकास के दृष्टिकोण के केंद्र में हैं।
 
आर्थिक वृद्धि के लिए श्रमिकों एवं उद्योग दोनों को समान रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए मंत्री ने कहा कि मजबूत व जुझारू अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए दोनों के बीच सामंजस्य एवं सहयोग आवश्यक है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने इस संतुलन को मजबूत करने, श्रमिकों के लिए कल्याण प्रावधानों तथा सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाने और उद्योगों के लिए अनुपालन को सरल बनाने के उद्देश्य से श्रम संहिताओं को लागू किया है।